मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वीर दास फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी के साथ एक नई वेब श्रृंखला की पटकथा और निर्माण पर काम करेंगे।
मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वीर दास फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी के साथ एक नई वेब श्रृंखला की पटकथा और निर्माण पर काम करेंगे।
अभिनय और स्टैंडअप कॉमेडी के प्रति जुनूनी वीर को लेखन में भी रुचि है।
यह श्रृंखला मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांच के साथ एक डार्क कॉमेडी होगी। वीर इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे।
इसके बारे में वीर ने बताया, “मैंने एक अवधारणा बनाई और उसके बाद पटकथा पर काम किया। और यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैं उसके काम करना चाहता था जो इस सामग्री को समझ सके, और इस तरह निखिल के साथ काम करने का ख्याल आया।”
उन्होंने कहा, “जब मैंने उन्हें इस बारे में बताया तो वह बहुत उत्साहित हुए और तुरंत इस पर काम करने के लिए तैयार हो गए। यह एक डॉर्क कॉमेडी है, जिसका कुछ हिस्सा रोमांच से भरपूर है। हम अभी इस परियोजना के बारे में अधिक नहीं बता सकते। हम इसे 10 भागों की श्रृंखला के रूप में बनाना चाहते हैं।”
फिलहाल इनकी टीम पटकथा पर काम कर रही है। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath