‘वीर दी वेडिंग’ पर अगस्त से काम शुरू करेंगी करीना : रिया

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता रिया कपूर ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि ‘वीर दी वेडिंग’ की शूटिंग में देरी करीना कपूर खान की गर्भावस्था की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि करीना अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी।

करीना और सैफ अली खान खास दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वहीं रिया ने कहा कि वह पूरी तरह से पेशेवर ‘उड़ता पंजाब’ की अभिनेत्री अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

रीया ने कहा, “एकता कपूर और मैं, हमारे परिवारों और कंपनियों के साथ करीना और सैफ के लिए बहुत खुश हैं। हम इस विशेष यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “बेबो (करीना) पूरी तरह से पेशेवर हैं और वह अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी।”

‘वीर दी वेडिंग’ में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रिया और एकता कपूर इसकी निर्माता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493