मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘पटेल की पंजाबी शादी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली पायल घोष का कहना है कि अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास के साथ शूटिंग का अनुभव मजेदार रहा।
मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘पटेल की पंजाबी शादी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली पायल घोष का कहना है कि अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास के साथ शूटिंग का अनुभव मजेदार रहा।
पायल ने कहा, “वीर के साथ शूटिंग मजेदार रही। वह महान अभिनेता हैं।”
फिल्म में वीर के साथ वह ‘अंखा चुरावे’ नामक गीत में दिखाई देंगी।
पायल ने कहा, “‘अंखा चुरावे’ बहुत ही आकर्षक गीत है और इसे खूबसूरती से गाया गया है। मुझे यकीन है कि हर कोई, विशेष रूप से किशोर, इस गीत को बहुत पसंद प्यार करेंगे क्योंकि इसके बोल बहुत-ही मनोरंजक और ऊर्जा से भरपूर हैं।”
उन्होंने कहा, “मुझे यह गीत पसंद आया। मैने इसमें अलग-अलग आभूषणों में अलग-अलग भावनाएं व्यक्त की हैं। मैंने विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करते हुए गीत की ताल और लय का मजा लिया। मैं आशा करती हूं कि सभी इसे देखेंगे और इसका आनंद लेंगे।”
इसे अमिताभ नारायण और संजीवनी ने गाया है।
dharmpath.com dharmpath