वीवा बैंड का एकजुट होना अच्छा रहेगा : नेहा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। गर्ल पॉप बैंड ‘वीवा’ की पूर्व सदस्या एवं गायिका नेहा भसीन का कहना है कि बैंड का अपने प्रशंसकों के लिए मिलकर एक गाना तैयार करना अच्छा रहेगा।

वीवा 2002 में अस्तित्व में आया था। गायिका सीमा रामचंदानी, प्रतिची मोहपात्रा, महुआ कामत और अनुष्का मनचंदा भी इसकी सदस्य हैं।

यह पूछे जाने पर कि वीवा फिर से एकजुट होगा? नेहा ने आईएएनएस को बताया, “गाने के लिए वापसी करना बढ़िया रहेगा, अगर ऐसा सिर्फ प्रशंसकों के लिए हो, तब भी। लेकिन फिलहाल इस पर बात न करें।”

‘असलाम-ए-इश्कुम’ व ‘धुनकी’ गाना गा चुकीं नेहा का कहना है कि वह सुनिश्चित रूप से यह नहीं कह सकती कि बैंड फिर से एक होगा या नहीं।

उन्होंने कहा, “मैं इस बारे (वीवा के एक होने) में सुनिश्चित नहीं हूं..अब हर कोई अपने-अपने करियर में व्यस्त है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493