नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भुगतान प्रौद्योगिकी की प्रमुख वैश्विक कंपनी वीसा ने सोमवार को प्रूफ-ऑफ-कांसेप्ट (पीओसी) के जरिये कांटेक्टलैस टोल वसूली का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मानेसर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओपेन लूप पेमेंट सिस्टम्स (किसी भी बैंक द्वारा जारी कांटैक्सलैस कार्ड या सक्षम डिवाइस के साथ संगत प्रणाली) के वाणिज्यिक इस्तेमाल से टोल प्लाजा पर जाम और इंतजार के समय में काफी कमी आ सकती है।
एनएचएआई देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गो पर 400 टोल प्लाजा चलाती है, जिसमें से औसतन हर प्लाजा पर रोजाना 20,000 वाहन गुजरते हैं जिन्हें टोल का भुगतान करने में औसतन 5 से 10 मिनट लगते हैं। इसके कारण हर साल 14.7 अरब डॉलर के ईंधन की बरबादी होती है तथा 6.6 अरब डॉलर का नुकसान होता है।
वीजा के ग्रुप कंट्री मैनेजर टी. आर. रामचंद्रन ने कहा, “वीसा पेवेव हमारी कांटैक्टलैस भुगतान तकनीक है, जिसकी मदद से यूजर अपने कार्ड या अन्य डिवाइसों जैसे मोबाइल फोन के माध्यम से भुगतान कर सकते है।”
वीजा के भागीदार और आईडीएफसी बैंक के संस्थापक प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजीव लाल ने कहा, “ओपेन लूप टोल भुगतान को लागू करने से यात्री किसी भी बैंक द्वारा जारी कांटैक्सलेस कार्ड के माध्यम से सेंकेडों में टोल का भुगतान कर सकेंगे।”
dharmpath.com dharmpath