वुल्फ्सबर्ग का डिफेंडर विलियम के साथ करार

बर्लिन, 17 जून (आईएएनएस)। वुल्फ्सबर्ग क्लब ने 2017-18 फुटबाल सीजन से पहले विलियम डे असेवेडो फुर्ताडो के साथ करार कर अपनी टीम के डिफेंस को मजबूत करने की कोशिश की है।

विलियम को ब्राजील के दूसरे डिविजन क्लब स्पोर्ट क्लब इंटरनेशनल से वुल्फ्सबर्ग में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 22 वर्षीय डिफेंडर विलियम ने वुल्फ्सबर्ग के साथ पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत वह 2022 तक क्लब में बने रहेंगे।

वुल्फ्सबर्ग के खेल निदेशक ओलाफ रेब्बे ने एक बयान में कहा, “हम काफी समय से विलियम पर नजर बनाए हुए थे। वह एक युवा खिलाड़ी हैं, जिनमें काफी क्षमता है। हम उनके साथ पांच साल का करार कर खुश हैं।”

विलियम ने इंटरनेशनल के साथ अपने करियर की शुरुआत मार्च, 2015 में की थी और वह अब तक क्लब के साथ 60 मैच खेल चुके हैं।

इसके अलावा, विलियम ने पिछले साल रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी अहम भूमिका निभाई थी।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में विलियम ने कहा, “मैं वुल्फ्सबर्ग के साथ मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहा हूं। यह ब्राजील का जाना-माना क्लब है। इसके साथ ग्राफिते, जोसेउ, डिएगो जैसे कई खिलाड़ी सफल हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493