वुल्फ्सबर्ग ने जोंकर को कोच नियुक्त किया

वुल्फ्सबर्ग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वीएफएल वुल्फ्सबर्ग ने सोमवार को एंड्रीस जोंकर को क्लब के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

क्लब ने रविवार को वालेरिएन इस्माइल को मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

वुल्फ्सबर्ग में 2012 से 2014 तक सहायक और रणनीतिक कोच के रूप में कार्यरत 54 वर्षीय जोंकर 2018 तक क्लब के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे।

वर्तमान में वुल्फ्सबर्ग क्लब जर्मन लीग सूची में रेलेगेशन जोन से केवल दो अंक ऊपर है।

एक बयान में क्लब के खेल निदेशक ओलाफ रेबे ने कहा, “जोंकर इस क्लब को बहुत अच्छे से जानते हैं और उन्होंने लंदन जाने के बाद भी नियमित रूप से क्लब के साथ संपर्क बनाए रखा। लीग सूची में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी नियुक्ती महत्वपूर्ण है। वह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच हैं, जो क्लब को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

अपने कोचिंग करियर में जोंकर ने कई क्लबों के कोच पद पर कार्यरकत रहने के साथ-साथ नीदरलैंड्स फुटबाल संघ के साथ काम भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493