बर्लिन, 20 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर पवाओ पेरवान, लिंजेर एएसके क्लब से वुल्फ्सबर्ग में शामिल हो गए हैं।
दोनों क्लबों ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरवान के शामिल होने से गोलकीपर पोजीशन पर वुल्फ्सबर्ग की स्थिति मजबूत हो जाएगी।
पेरवान ने वुल्फ्सबर्ग के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और इसके तहत वह जून, 2021 तक इस क्लब में बने रहेंगे।
पेरवान ने कहा, “मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मेरा स्थानांतरण हो गया और मैं अब यहां हूं। यह स्थानांतरण मेरे लिए बहुत बड़ा कदम था और मैं क्लब के दिखाए भरोसे को साबित करना चाहता हूं।”
साल 2010 से 30 वर्षीय गोलकीपर लिंज क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इस क्लब के लिए 177 मुकाबले खेले हैं। वुल्फ्सबर्ग ने जर्मन लीग में 2017-18 सीजन का समापन 15वें स्थान पर रहते हुए किया था।
dharmpath.com dharmpath