वुहान ओपन : सानिया-बारबोरा अगले दौर में

वुहान (चीन), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा ने मंगलवार को वुहान ओपन के महिला युगल मुकाबले के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

दूसरे दौर में इस जोड़ी ने कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज की जोड़ी को 3-6, 6-3, 10-5 से मात दी।

सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है।

तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ एक मैच ही गंवाया है। इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में हार मिली थी।

पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493