वुहान, 24 मार्च – कोरोना वायरस के उद्गम वाले चीन के शहर वुहान में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और आठ अप्रैल से शहर से बाहर की यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को अधिकारियों का हवाले से यह जानकारी दी।
वाशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के नवीनतम अपडेट के अनुसार, मंगलवार तक चीन में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 81,545 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 3,281 है।
dharmpath.com dharmpath