लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्लोए सेविग्नी ने कहा है कि वह ऑस्कर विजेता निर्देशक वूडी एलन के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहेंगी।
‘बॉयज डोन्ट क्राई’ से लेकर ‘अमेरिकन साइको’ तक सेविग्नी स्वतंत्र फिल्मों में उभरती हुई भूमिकाओं में नजर आईं। वर्ष 2014 में वह एलन की कॉमेडी फिल्म ‘मेलिंडा एंड मेलिंडा’ में दिखाई दी थीं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अब सेविग्नी ने निर्देशक के साथ काम करने को लेकर इंकार कर दिया है।
सेविग्नी ने कहा, “मैं खुद परेशान हूं कि मैं इस निर्णय से जूझ रही हूं कि क्या मैं उनके साथ दोबारा काम करूंगी? शायद नहीं।”
dharmpath.com dharmpath