वूल्फ्सबर्ग ने कोच एंड्रीस जोंकर को बर्खास्त किया

बर्लिन, 19 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब वूल्फ्सबर्ग ने कोच एंड्रीस जोंकर के साथ अपने करार को रद्द कर दिया है।

जर्मन लीग में चार मैच में केवल चार अंक हासिल करने के बाद वूल्फ्सबर्ग ने सोमवार को यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जर्मन लीग में वेंडर ब्रेमेन के खिलाफ वूल्फ्सबर्ग के अगले मैच से एक दिन पहले जोंकर को बर्खास्त किया गया।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रबंधक टिम शुमाकर ने बताया, “सत्र की शुरुआत में यह निर्णय लेना हम सब के लिए बहुत कठिन था। हालांकि, हमारे आंतरिक परामर्श के दौरान, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हमें एक नवगठित कोचिंग टीम के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।”

प्रबंधन समिति के प्रवक्ता वोल्फगैंग हॉटज ने कहा, “पिछले सत्र के आखिर क्षणों में टीम को जर्मन लीग की प्रथम श्रेणी में बनाए रखने के लिए हम जोंकर और उनके स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहते है।”

जोंकर फरवरी में टीम के कोच बने थे।

जोंकर 16 मैचों के लिए टीम के कोच रहे, जिसमें से टीम ने 5 जीते, 4 ड्रा किए और 7 मैच हारे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493