वूल्फ्सबर्ग, 31 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब वीएलएफ वूल्फ्सबर्ग पर रिकार्ड 90 हजार यूरो (लगभग 100,165 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।
यह जुर्माना क्लब पर उसके एक प्रशंसक के कारण लगा है। मार्च में हुए जर्मन लीग मुकाबले के दौरान उसके एक प्रशंसक ने हानोवर के बेंच पर आग की लपटें फेक दी थीं।
जर्मन एफए ने कहा है कि वूल्फ्सबर्ग को जुर्माने का 40 फीसदी (40 हजार यूरो) अपनी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खर्च करना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने जुर्माने की राशि स्वीकार कर ली है।
dharmpath.com dharmpath