वृद्धा के मेकअप के लिए पल्लवी जोशी को लगते हैं 6 घंटे !

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री पल्लवी जोशी को नए धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ के किरदार के मेकअप के लिए लगभग छह घंटे लगते हैं। पल्लवी का कहना है कि यह बेहद थकाने वाला होता है।

पल्लवी इस धारावाहिक में देविका गायकवाड़ की भूमिका में हैं जो एक 30 वर्षीया के साथ ही एक 80 वर्षीया की भूमिका में हैं।

पल्लवी ने एक बयान में कहा, “इतने लंबे समय तक जब कोई आपका मेकअप कर रहा हो, लगातार बैठना बेहद थकाने वाला होता है। इसके बाद मुझमें जो भी ऊर्जा बची होती है, वह शूटिंग में खत्म हो जाती है।”

चैनल ‘एंड टीवी’ का यह धारावाहिक दो बहनों कल्याणी और केतकी की कहानी पर आधारित है। इसमें अभिनेत्री जरीना वहाब और अमृता राव भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493