वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अमेरिकी को 100 साल की कैद

वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक युवा को 85 वर्षीया एक महिला के साथ लूटपाट करने और दुष्कर्म के मामले में 100 साल कैद की सजा दी गई है।

वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक युवा को 85 वर्षीया एक महिला के साथ लूटपाट करने और दुष्कर्म के मामले में 100 साल कैद की सजा दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 23 वर्षीय अपराधी टेविन रेनी के बचाव को लेकर किसी अतिरिक्त प्रस्ताव की सुनवाई चार मई को होगी।

रेनी 2015 में नववर्ष के दिन शिकागो से करीब 40 किलोमीटर दूर एक वृद्धा के घर में घुस गया।

उसके बाद उसने बंदूक दिखाकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जबरन एटीएम ले जाकर उसके पैसे निकलवा लिए।

आरोपी को महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 60 साल और बंदूक का डर दिखाकर लूटपाट करने के जुर्म में और 40 साल की सजा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493