चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू अभिनेता वेंकटेश इस सप्ताह संक्रांति से पहले रिलीज होने जा रही चिरंजीवी की फिल्म ‘कैदी नं. 150’ और नंदमूरी बालाकृष्णा की फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
वेंकटेश ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “दोनों ही बहुप्रतिक्षित फिल्में हैं और दोनों ही अद्भुत अभिनेता और करीबी दोस्त भी हैं। दोनों फिल्मों की टीमों को शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं चीरु और बलाया को फिर से स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
चिरंजीवी की फिल्म ‘कैदी नं. 150’ बुधवार को रिलीज होने वाली है, जबकि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बालाकृष्णा की फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ गुरुवार को रिलीज होगी।
दोनों ही फिल्मों को व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath