वेंगर 26 साल तक आर्सेनल के कोच नहीं रहना चाहते

लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर ने कहा है कि क्लब के चाहने वालों के समर्थन के बाद भी वह मैनेचेस्टर युनाइटेड के कोच एलेक्स फग्र्युसन के 26 साल के कार्यकाल की बराबरी नहीं करना चाहते।

आर्सेनल ने शनिवार को नॉर्विच सिटी के साथ हुए मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की थी।

वेंगर का कार्यकाल अगले सत्र में खत्म हो रहा है, उन्होंने हालांकि बार-बार कहा है कि अगर उन्हें प्रस्ताव दिया जाता है तो वह कुछ समय के लिए अपना कार्यकाल बढ़ा सकते हैं।

जब वेंगर से पूछा गया कि क्या वह एलेक्स के 26 साल के कार्यकाल की बराबरी करना चाहते हैं तो उनका कहना था, “नहीं, कभी नहीं। इस बारे में चिंता ना करें।”

स्काई स्पोर्ट्स ने रविवार को वेंगर के हवाले से लिखा है, “मैंने क्लब के लिए अपना सवश्रेष्ठ दिया है। आपको 19 साल किसी क्लब के साथ जुड़े रहने की जरूरत नहीं है जैसा कि एलेक्स ने किया था।”

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 100 फीसदी लोगों को खुश रखना है लेकिन दुर्भाग्यवश मैं इस साल ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493