वेक्टस इंडस्ट्रीज करेगा कारोबार का विस्तार

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। पाइप एवं वाटर स्टोरेज सोल्यूशन कंपनी वेक्टस इंडस्ट्रीज अगले पांच साल में 1500 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी लगातार अपने उत्पाद रेंज के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया में है।

विस्तार के अगले चरण में, वेक्टस राजस्थान, गुजरात और जम्मू एवं कश्मीर में अन्य संभावित राज्यों में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

कंपनी के विस्तार की योजना के बारे में बताते हुए वेक्टस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशीष बहेती ने कहा, “हमने पहले से ही हमारे जम्मू इकाई में उत्पादन-शुरू कर दिया है, जहां हम सफलतापूर्वक लगभग 15 करोड़ लीटर पानी के टैंक का उत्पादन कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम चालू वित्तवर्ष में दाहेज (गुजरात) में जयपुर (राजस्थान) में दो नए उत्पादन संयंत्र शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। बाजार पिछले 8 वर्षों में 35% प्रतिवर्ष की औसत वृद्धि पर बढ़ रहा है, वेक्टस ने सफलतापूर्वक पिछले वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। पाइपिंग और भंडारण समाधान में नए नवाचारों के साथ, हमारी अगले साल तक 750 करोड़ रुपये के कारोबार पर नजर है और हमारा अगले पांच साल में 1500 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य है।”

वेक्टस इंडस्ट्रीज के 13 से अधिक विनिर्माण संयंत्र है, जिनमें पाइपिंग सिस्टम, सी पी वी सी पाइपिंग,सिस्टम, पीवीसी प्रेशर पाइपिंग, मल्टी लेयर्ड पाइपिंग सिस्टम, रहफ पाइपिंग सिस्टम, ब्लो माउल्डेड टैंक, रोटेशन माउल्डेड टैंक आदि का निर्माण शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493