वेजिटेबल मार्ट ने गाजियाबाद में खोला स्टोर

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। देश में 50 रिटेल स्टोर खोलने के बाद वेजिटेबल मार्ट ने अब नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में कदम रख दिया है। कंपनी ने एनसीआर में अपना पहला स्टोर गाजियाबाद में खोला है।

कंपनी की भविष्य में नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ ही जयपुर, आगरा जैसे स्थानों पर इस तरह के वेजिटेबल मार्ट खोलने की योजना है, जिन पर 100 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह व्यापारियों को फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी मार्ट खोलने का अवसर दे रही है। इसके लिए कंपनी हब और रिटेल आउटलेट, दो तरह के विकल्प उपलब्ध करा रही है। कंपनी फ्रेंचाइजी देने के बाद भी उसका प्रबंधन अगले 10 साल तक अपने पास रखेगी। इसके पीछे कंपनी का लक्ष्य रिटेल स्टोर के बेहतर प्रबंधन के साथ ग्राहकों को वाजिब कीमत में सही चीज उपलब्ध करना है।

कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर ऑपरेशन को एनसीआर में विस्तार देने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। कंपनी का दावा है कि वेजिटेबल मार्ट में ताजी सब्जियों की कीमत पहले से स्थापित अन्य कंपनियों के स्टोरों से काफी कम होगी।

कंपनी के एमडी सुभाशिष राहा ने बताया, “हम एनसीआर के बाजार के लिए भले ही नए हैं लेकिन हम यहां के लोगों की जरूरत को भली-भांति समझते हैं। हम अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ताजे फल, सब्जियां, दूध इत्यादि बाजार से कम कीमत में उपलब्ध कराएंगे। हमारा पहला प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493