वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे देशभर के 100 खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट को तीन वर्गो में बांटा गया है। पहली श्रेणी में 35 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी, दूसरी श्रेणी में 45 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी और तीसरी श्रेणी में 55 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राज्य टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा, “पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत रविवार को वीआईपी क्लब में एक कार्यक्रम के तहत की जाएगी।”

टूर्नामेंट निदेशक, संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया होंगे। मुख्य ड्रॉ के मैच सोमवार सुबह 8 बजे से आरम्भ होंगे। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 1.5 लाख रुपये रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493