‘वेदलम’ के तेलुगू रीमेक का प्रस्ताव : पवन कल्याण

चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता पवन कल्याण ने कहा है कि उन्हें तमिल सुपरहिट फिल्म ‘वेदलम’ के तेलुगू रीमेक का प्रस्ताव मिला है, जिस पर वह विचार कर रहे हैं।

कल्याण ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव मिला है। तेलुगू दर्शकों को देखते हुए कहानी में कुछ बदलाव जरूरी हैं, जिसमें थोड़ा समय लगेगा। फिलहाल मैं नहीं बता सकता कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।”

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार अभिनीत फिल्म ‘वेदलम’ पिछले साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल थी।

इसके अलावा कल्याण फिल्म निर्माता एस.जे सूर्या के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

कल्याण ने बताया, “इसकी घोषणा जल्दी होगी।”

पवन की फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ 8 अप्रैल को रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493