वेनगर ने हेनरी के बयान को नकारा

लंदन, 5 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के कोच आर्सीन वेनगर ने कहा है कि स्वानसी के खिलाफ मिली हार के बाद प्रशंसकों के गुस्से के सम्बंध में क्लब के पूर्व दिग्गज थिएरी हेनरी के विचारों से वह सहमत नहीं हैं।

हेनरी ने कहा था कि स्वानसी के खिलाफ हार के बाद उन्होंने क्लब के प्रशंसकों में जबरदस्त गुस्सा देखा था और यह गुस्सा कोच को लेकर भी था।

इस पर वेनगर ने कहा कि एमिरेट्स स्टेडियम के सबसे अच्छी सीटों पर बैठकर दरअसल, हेनरी प्रशंसकों के गुस्से को ठीक से पढ़ नहीं सके।

एमिरेट्स स्टेडियम में हेनरी का निजी बॉक्स है।

हेनरी के बयान को लेकर वेनगर ने कहा, “ये हेनरी के व्यक्तिगत विचार हो सकते हैं। वह 60 हजार लोगों की भावनाओं को ठीक से नाप नहीं सकते, क्योंकि वह स्टेडियम की सबसे अच्छी सीटों में से एक पर बैठते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493