वेनजुएला में विपक्षी नेता को जेल

कराकास, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। वेनजुएला के विपक्षी नेता लियोपोल्डो लोपेज को 13 साल से अधिक अवधि के कारावास की सजा सुनाई गई है।

‘अल जजीरा’ की रपट के अनुसार, “कराकास की अदालत ने 44 वर्षीय लेपेज को फरवरी 2014 में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में दोषी ठहराया और कैद की सजा सुनाई।”

लोपेज, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ हिंसा भड़काने और उन्हें अपदस्थ करने के प्रयास करने के दोषी हैं।

लोपेज के कारावास की सजा 13 साल, नौ महीने और सात दिनों की है।

इसके पहले गुरुवार को न्यायालय के बाहर लोपेज समर्थकों और सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष भड़क उठा।

बीते साल 2014 में फरवरी और जून के बीच प्रदर्शन के कारण भड़की हिंसा में 43 लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493