‘वेनम’ रैप में एमिनेम ने महात्मा गांधी को याद किया

लॉस एंजेलिस, 1 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर एमिनेम ने आगामी फिल्म ‘वेनम’ के थीम गीत में भारत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र किया है।

फिल्म में ब्रिटिश अभिनेता टॉम हार्डी एडी ब्रॉक और एक तरह से वेनम के किरदार में हैं। एमिनेम ने अपने एल्बम ‘कैमिकाजी’ में फिल्म के लिए एक नया गीत तैयार किया है।

आईएएनएस को दिए एक बयान के अनुसार, उन्होंने गीत में महात्मा गांधी और भारत का जिक्र किया है।

एमिनेम, जिनका असली नाम मार्शल मैदर्स है, ने पहले ट्विटर पर गीत का एक टीजर दिया, उन्होंने गीत बोल के साथ 15 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया, “वेनम, नॉक, नॉक, लेट द इविल इन।” इसके पृष्ठभूमि में जानवरों के गरजने की आवाजें आती हैं और एक शख्स तकलीफ में रो रहा होता है।

गांधी का जिक्र उन्होंने गीत की इन पंक्तियों में किया है, “थ्रू द कार इनटू रिवर्स एट द इंडी, एंड अप क्रैशिंग..इनटू या, द बैक ऑफ इट–जस्ट मैन्गल्ड स्टील माई मस्टैंग एंड योर जीप रैंगलर ग्रिल..विद द फ्रंट स्मैश्ड, मच एज माई रीयर फेंडर, असैसिन..स्लिम बी अ कॉम्बिनेशन ऑफ एन एक्चुअल कैमिकाजी एंड गांधी।”

उन्होंने गीत में भारत का जिक्र इन पंक्तियों में किया, “ट्रैन्सलेशन, आई विल प्रोबेबली किल अस बोथ..व्हेन आई एंड अप बैक इन इंडिया।”

सोनी पिक्चर्स इंडिया फिल्म को भारत में लाएगी। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493