मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलाणी का कहना है कि बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टेन जैसे लोग भी मौजूद हैं और उन्हें सामने लाने की जरूरत है।
मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलाणी का कहना है कि बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टेन जैसे लोग भी मौजूद हैं और उन्हें सामने लाने की जरूरत है।
लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म निर्माता वेनस्टेन पर एंजेलिना जोली, कारा डेलेविंगन, ल्युपिटा न्योंगो और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर अदाकाराओं सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
हाल ही के एक साक्षात्कार में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वेनस्टेन को लेकर बॉलीवुड के संदर्भ में बात की।
निहलाणी ने कहा, “प्रियंका सही हैं, बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टेन भी हैं। वे निरंतर संघर्ष करने वालों का फायदा उठाते रहते हैं, क्योंकि वे अपने गंदे कामों के उत्तरदायी नहीं हैं। उन्हें बेनकाब करने का समय है।”
उन्होंने कहा, “मैं उन अभिनेत्रियों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जो उद्योग में अपना पैर जमा चुकी हैं। मैं महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बात कर रहा हूं, जिन्हें नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया जा रहा है। बॉलीवुड में आरोपियों की एक स्पष्ट सूची है, जो अपने पद का फायदा उठाते हैं।”
उनकी नई फिल्म ‘जूली 2’ बॉलीवुड में कास्टिंग पर आधारित है।
उन्होंने कहा, “पीड़ितों को आगे लाने की जरूरत है। हम सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए पीड़ितों की आवाज एकजुट करने की प्रक्रिया में हैं। अब बालीवुड के हार्वे वेनस्टेन को आगे लाने का समय है।”
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सच के साथ रहा हूं। जब आप अपने पक्ष में हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath