लॉस एंजेलिस, 7 अगस्त (आईएएनएस)। निक हैम्स की बायोपिक ‘ड्राइवन’ का प्रीमियर 75वें वेनिस फिल्मोत्सव में होगा।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, ली पेस, जेसन सुडेकिस, जूडी ग्रीर और कोरी स्टॉल द्वारा अभिनीत फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर आठ सितंबर को होगा।
हैम ने कहा, “वेनिस महोत्सव एक अविश्वसनीय दर्शकों वाला एक प्रेरणादायक आयोजन है।”
हैम्स द्वारा निर्देशित फिल्म की मूल पटकथा कोलीन बेटमैन ने लिखी है।
उन्होंने कहा, “मैं इस पागलपन भरी और अनकही कहानी को साझा करने के लिए दोबारा आमंत्रित होने के लिए सम्मानित और उत्साहित हूं।”
वेनिस फिल्मोत्सव 29 अगस्त से आठ सिंतबर तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath