ओएएस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो आर्थिक, सैन्य और सांस्कृतिक सहयोग विकसित करने के लिए अमेरिका महाद्वीप के लगभग सभी देशों को एक मंच पर लाता है। अमेरिका के अलावा अन्य कई देश इसके सदस्य हैं, और वेनेजुएला भी इसमें से एक है।
क्यूबा के हवाना में एसोसिएशन ऑफ कैरिबियन स्टेट्स (एसीएस) के सातवें शिखर सम्मेलन में एक भाषण के दौरान निकोलस ने कहा, “यह समय हस्तक्षेप और दखलअंदाजी का नहीं है। यह समय सम्मान देने का है, जिसकी वेनेजुएला मांग करता है।”
गौरतलब है कि ओएएस महासचिन लुईस अल्माग्रो ने पिछले सप्ताह एक वेनेजुएला की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा करने के लिए संगठन की स्थाई परिषद की बैठक बुलाई थी, जिसमें इंटर-अमेरिकन डेमोक्रेटिक चार्टर को वेनेजुएला में लागू करने पर चर्चा हुई थी।
10 से बीस जून के बीच होने वाली बैठक में अगर इस निर्णय को मंजूरी मिल जाती है तो वेनेजुएला ओएएस से निलंबित कर दिया जाएगा।
मदुरो ने क्षेत्रीय नेताओं से वेनेजुएला प्रशासन के इस कठिन समय में अपनी एकजुटता बनाए रखने का अनुरोध किया है।
dharmpath.com dharmpath