वेनेजुएला को 1-0 से हराकर खुश होगा ब्राजील : मिडफील्डर विलियन

फोर्टालेजा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप क्वालीफायर 2018 में मंगलवार को वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए ब्राजील काफी उत्सुक है।

ब्राजील के मिडफील्डर विलियन का कहना है कि ब्राजील वेनेजुएला को 1-0 से मात देकर जीत हासिल करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील ने गुरुवार को सैंटियागो में चिली से 0-2 से हार झेलकर अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत कर ली है। वेनेजुएला को भी पैराग्वे से 0-1 से हार मिली थी।

विलियन ने संवाददाताओं को बताया, “मुझे लगता है कि 1-0 का स्कोर काफी अच्छा होगा। यह हमें तीन अंक देगा और यही हमें चाहिए।”

मिडफील्डर का कहना है कि उनकी टीम पहले से बेहतर तरीके से तैयार है। वेनेजुएला को पहले हराना आसान था, लेकिन अब नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493