वेनेजुएला ने द. अमेरिका यू-17 महिला फुटबाल खिताब जीता

काराकास, 21 मार्च (आईएएनएस)। वेनेजुएला ने दक्षिण अमेरिका अंडर-17 महिला फुटबाल खिताब जीत लिया है। इस टीम ने 2013 में आयोजित प्रतियोगिता के बीते संस्करण का भी खिताब जीता था।

वेनेजुएला की टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्राजील को 1-0 से हराया।

वेनेजुएला के लिए मैच का एकमात्र गोल डायेना कास्टेलानोस ने 49वें मिनट में किया।

डायेना ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 गोल किए। वह सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो ने इस खिताबी जीत पर खिलाड़िोयं की तारीफ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493