वेनेजुएला में नए सिरे से चुनाव के लिए ओएएस से सहयोग मांगेंगे गुआइदो

वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति जुआन गुआइदो देश के निर्वाचन प्राधिकरण के पुनर्गठन और नए सिरे से चुनाव आयोजित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रों के संगठन (ओएएस) से समर्थन मांगेंगे।

वेनेजुएला के दूत गुस्तावो टारे ने वाशिंगटन में ओएएस के सचिव फ्रांसिस्को गुरेरो से मुलाकात की थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टारे के हवाले से बताया, “यह औपचारिक अनुरोध से पहले की जाने वाली यात्रा है जहां राष्ट्रपति जुआन गुआइडो द्वारा अमेरिकी राष्ट्रों के संगठन से वेनेजुएला की चुनावी प्रक्रिया के संचालन में सहयोग की मांग की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह यह अनुरोध किया जाएगा।

टारे ने सोमवार को ओएएस के लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण सचिव फ्रांसिस्को गुरेरो के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने भविष्य के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक मिशन भेजने की गुआइदो की इच्छा भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, हम चुनावी संस्था और एक चुनावी तंत्र को फिर से संगठित करना चाहते हैं जो भरोसेमंद होगा जहां थोड़ी सी भी शंका मौजूद नहीं होगी और मतदाताओं की इच्छा परिणामों में परिलक्षित होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493