वेनेजुएला में सड़क दुर्घटना, 16 मरे

कराकस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक बस की ट्रक के साथ टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे ने नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय निदेशालय (डीएनपीसीएडी) के प्रमुख जॉर्ज गालिंडो के हवाले से बताया, यह दुर्घटना वेनेजुएला के काराबोबो में गुइगे-वालेंसिया राजमार्ग पर हुई।

इस घटना के बाद पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी और डीएनपीसीएडी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493