वेनेजुएला : राष्ट्रपति को हटाने के लिए याचिका में अनियमितताएं

कराकास, 25 मई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति को हटाने के लिए विपक्ष की याचिका पर किए हस्ताक्षरों में गड़बड़ियां हैं। विपक्षी गठबंधन डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल(एमयूडी) ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए जनमत संग्रह हेतु याचिका तैयार की थी।

देश के निर्वाचक परिषद (सीएनई) की एक निदेशक, तानिया डी एमेलियो ने मंगलवार को कहा कि आवेदन पर किए गए हस्ताक्षरों में 200,197 के विश्लेषण किए गए हैं, जिनमें 21,560 अपूर्ण थे।

उन्होंने वेनेजुएला में शांति बनाए रखने के लिए एमयूडी के नेताओं से सत्य बताने का अनुरोध किया।

एक निजी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में सीएनई की एक अन्य निदेशक स्कोरे एलिजाबेथ हर्मनडीज ने कहा कि परिषद एमयूडी के आवेदन की वैधता की जांच कर रही है।

हर्मनडीज ने कहा, “2007 से कानून बने मानकों का अनुसरण करते हुए हम अभी हस्ताक्षरों का डिजिटीकरण और प्रत्येक का क्रमवीक्षण (स्कैनिंग) कर रहे हैं।”

इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य आंकड़े तैयार करना है, जो निश्चित करेगा कि एमयूडी के आवेदन पर किए गए हस्ताक्षर जनमत संग्रह आयोजित करने के लिए आवश्यक एक प्रतिशत मतदाता के आंकड़े तक पहुंचते हैं या नहीं।

हर्मनडीज ने कहा, “आंकड़ा तैयार हो जाने के बाद हस्ताक्षरों को लोगों की अंगुलियों के निशानों से मिलान कराया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि लोगों के बारे में इस तरह की जानकारी हस्ताक्षर के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन की वैधता सुनिश्चित करने के लिए लोगों के पहले और आखिरी नाम पूरे होने चाहिए।

हर्मनडीज ने कहा, “कुछ जानकारी जरूर होनी चाहिए। अगर ये जानकारी गलत या अधूरी है तो यह हस्ताक्षर को अमान्य घोषित करता है।”

एमयूडी ने कहा कि उसने आवेदन पर 18 लाख लोगों से हस्ताक्षर कराए हैं, जो जनमत संग्रह के लिए आवश्यक संख्या से अधिक है।

अगर ये हस्ताक्षर राष्ट्रीय मतदाता परिषद द्वारा मान्य घोषित कर दिए जाते हैं, तब जनमत संग्रह की मांग को लेकर आगे बढ़ने हेतु चार लाख या 20 प्रतिशत मतदाताओं के हसताक्षर जुटाने के लिए एमयूडी के पास तीन दिन के समय होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493