वेब को अपना काबिल उत्तराधिकारी मानते हैं ब्लाटर

नासाउ (द बहामास), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लाटर ने कनफेडरेशन ऑफ नार्थ, सेंट्रल अमेरिका एंड कैरेबियन एसोसिएशन फुटबाल (कॉनकाकैफ) के प्रमुख जेफ्री वेब को अपना काबिल उत्तराधिकारी बताया है।

ब्लाटर ने कॉनकाकैफ के 30वें आर्डिनरी कांग्रेस में यह बात कही। उनके मुताबिक 50 साल के वेब में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था का प्रमुख बनने का सभी गुण हैं।

पांचवें और अंतिम बार फीफा प्रमुख बनने जा रहे ब्लाटर ने कहा, “वह कानकाकैफ के लीडर हैं। वह फीफा में भी अहम पद पर हैं और अगले चार साल में कॉनकाकैफ प्रमुख के तौर पर उन्हें कई बड़े काम करने हैं। वह एक काबिल प्रशासनिक अधिकारी हैं और फीफा को नई दिशा देने में सक्षम हैं।”

यह पहला मौका नहीं है जब ब्लाटर ने फीफा के भावी अध्यक्ष के तौर पर वेब के नाम को आगे किया है।

वेब को 2012 में कॉनकाकैफ प्रमुख चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493