वेब श्रृंखला की कहानियां यथार्थवादी होती हैं : अकंगशा रावत

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘सोलह श्रृंगार’, ‘वारिस’ और ‘पालमपुर’ से लोकप्रियता हासलि करने वाली अभिनेत्री अकंगशा रावत का कहना है कि उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही कहानियां पसंद हैं और अगर किसी वेब श्रृंखला की कहानी यथार्थवादी हुई तो वह उसका हिस्सा बनना पसंद करेंगी।

अकंगशा ने अपने बयान में कहा, “डिजिटल शो लघु फिल्म की तरह होते हैं, टीवी के मुकाबले वे निश्चित समयावधि और थोड़े समय तक के लिए होते हैं। वेब श्रृंखला संतुष्टि का अहसास कराते हैं। यह शुरू होता है.. और अंत तक कहानी दिखाता है।”

उन्होंने कहा कि टीवी शो लंबे समय तक चलते रहते हैं, इस बीच दर्शकों का उस शो से मन भर जाने और उसकी पूरी कहानी नहीं देखने की संभावना ज्यादा होती है।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं लघु फिल्में देखने की बहुत शौकीन हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं एक लघु फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। वेब की कहानियां वास्तविक, नई, ऊर्जा से भरी और समकालीन होती हैं, जिनसे मैं खुद को जोड़ सकती हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493