वेब श्रृंखला में नजर आएंगी क्रिस्टल डिसूजा

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा अपने नए शो ‘ग्लैम इट अप’ के जरिए वेब श्रृंखला की दुनिया में आगाज करने जा रही हैं, जहां वह मेकअप और बालों को स्वस्थ रखने से संबंधित राज खोलेंगी।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा अपने नए शो ‘ग्लैम इट अप’ के जरिए वेब श्रृंखला की दुनिया में आगाज करने जा रही हैं, जहां वह मेकअप और बालों को स्वस्थ रखने से संबंधित राज खोलेंगी।

यह शो विशाल मल के डिजिटल कंपनी फैबफार्म के चैनल कॉमिक वल्लाह पर लांच होगा।

एक बयान के मुताबिक, हल्के-फुलके कॉमेडी से भरपूर शो में महिलाओं के ऑफिस, शादी, पार्टी लुक के बारे में दिखाया जाएगा, जबकि क्रिस्टल उत्पाद के बारे में जानकारी देंगी।

क्रिस्टल ने वेब की दुनिया के बारे में कहा, “जब मुझे डिजिटल शो करने का प्रस्ताव दिया गया, जहां मैं मेकअप के बारे में सुझाव दे सकती हूं..तो मैं तुरंत ही रोमांचित हो उठी क्योंकि मैं ऐसा कुछ करना चाहती थी।”

उन्होंने कहा कि उन्हें मेकअप करना और अच्छे परिधान पहनना पसंद है।

अभिनेत्री ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘एक नई पहचान’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को बाल और त्वचा संबंधी कुछ सुझाव देंगी।

फैबफॉर्म के सह-संस्थापक मल ने कहा कि क्रिस्टल डिसूजा के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और उन्हें ‘ग्लैम इट अप’ शो के जरिए मेकअप और सही से तैयार होने के बारे में जानकारी देते देखना अद्भुत होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493