वेयरेबल मार्केट के कारोबार में 41.9 फीसदी इजाफा : आईडीसी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में वेयरेबल डिवाइस तेजी से लोकप्रिय हो रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसके कारोबार में 41.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईडीसी की ‘वर्ल्डवाइड क्वाटरली वेयरेबल डिवाइस ट्रैकर’ रपट के मुताबिक दूसरी तिमाही में कुल 5,67,000 वेयरेबल डिवाइसों की बिक्री हुई। ये बेसिक वेयरेबल हैं, जिन पर थर्ड पार्टी एप्लिकेशन चलाया नहीं जा सकता। कुल वेयरेबल में 94 फीसदी बिक्री बेसिक वेयरेबल की होती है।

आईडीसी के क्लाइंट डिवाइस के वरिष्ठ मार्केट एनालिस्ट राज निमेश का कहना है, “वेयरेबल बाजार उस स्तर तक पहुंच चुका है, जहां लोगों में जानकारी की कमी नहीं है। नई-नई कंपनिया लगातार इस बाजार में प्रवेश कर रही है। वहीं, पहले से मौजूद कंपनियां नए-नए फीचर्स के साथ अपने उत्पाद ला रही है।”

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गोक्वी के डिवाइस की बिक्री सबसे ज्यादा हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 16.1 फीसदी रही। इसके बाद श्याओमी की बाजार हिस्सेदारी 10.3 फीसदी रही।

फिटबिट ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.7 फीसदी है।

गार्मिन पहली बार शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हुआ और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.4 फीसदी रही, जबकि हुवेई पांचवे नंबर पर रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.0 फीसदी रही।

घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स की बिक्री में भी तेजी देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493