सैन फ्रांसिस्को, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरीजॉन और सैमसंग ने घोषणा की है कि वे संयुक्त रूप से 2019 के प्रथम छह महीनों में अमेरिका में 5जी स्मार्टफोन लांच करेंगे। इसे 5जी स्मार्टफोन्स की शुरुआती रेंज में गिना जाएगा।
दोनों कंपनियां इस सप्ताह हवाई के माऊई में होने वाले क्वैल्कम स्नैपड्रैगन प्रौद्योगिकी समिट में स्नेपड्रैगन एक्स50 5जी एनआर मोडेम एंड एंटीना मोड्यूल्स के साथ आगामी प्रमुख क्वैल्कम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफॉर्म वाली इस परियोजना का अनावरण करने वाली हैं।
वेरीजॉन में वायरलेस डिवाइस एंड प्रोडक्ट मार्केटिंग के उपाध्यक्ष ब्रायन हिगिंस ने कहा, “5जी मोबाइल कनेक्टिविटी के नए युग का सूत्रपात करेगा, जिससे लोगों को अबतक असंभव लगने वाली गति से डेटा से कनेक्ट करने, अनुभव करने का मौका प्रदान करेगा।”
उन्होंने कहा, “विभिन्न शहरों में उपभोक्ताओं के लिए 5जी व्यावसायिक सेवा लाने के लिए सैमसंग और वेरीजॉन ने साथ-साथ भारी लाभ कमाया है। अब हम आपके हाथों में 5जी की ताकत लाने वाला स्मार्टफोन बनाने के लिए साझेदारी कर रहे हैं।”
5जी मोबीलिटी सेवा व्यापक बैंडविड्थ, कनेक्टिविटी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ नेटवर्क विश्वसनीयता को बढ़ाएगा।
लागू होने के बाद यह आपको वर्तमान में एलटीई नेटवर्क पर उपलब्ध 4जी नेटवर्क सेवा से कई गुना तेज डाउनलोड स्पीड प्रदान करेगा।
dharmpath.com dharmpath