मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कि 2007 की सुपरहिट ‘वेलकम’ खूबसूरत फिल्म थी और इसके सीक्वल पर काम करना आसान नहीं था।
‘वेलकम बैक’ शुक्रवार को प्रदर्शित हुईं। इसका प्रचार पूरे कास्ट ने जोर-शोर से किया है।
बज्मी ने संवाददाताओं से कहा, “यह फिल्म हमारे लिए बहुत विशेष थी, क्योंकि यह हमें ‘वेलकम’ के बाद बनानी थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है, इसलिए एक खूबसूरत फिल्म के सीक्वल पर काम करना आसान नहीं था।”
फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जगह जॉन अब्राहम और श्रुति हासन को लिया गया है।
बज्मी ने बताया, “हमने पर्याप्त प्रयास किए हैं और कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि हमने खूबसूरत फिल्म बनाई है और लोगों को अच्छी फिल्म पर विचार करना चाहिए। वह यह फिल्म देखने के बाद ‘पैसा वसूल’ महसूस करेंगे। फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं। हमने फिल्म बड़े स्तर पर बनाई है। मुझे उम्मीद है कि लोग फिल्म पसंद करेंगे।
सलमान खान के साथ बज्मी की आखिरी फिल्म ‘रेडी’ काफी हिट रही थी और उन्हें उम्मीद है कि ‘वेलकम बैक’ भी अच्छा कारोबार करेगी।
dharmpath.com dharmpath