वेलिंग्टन वनडे : भारत ने मेजबान टीम को 253 रनों का लक्ष्य दिया

वेलिंग्टन, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया।

मेहमान टीम ने अपनी पारी में 49.5 ओवार में 252 रन बनाएं।

चौथे वनडे की तरह इस मैच में भी भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन अंबाती रायडू (90) ने पांचवें विकेट के लिए विजय शंकर (45) के साथ 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए मेहमान टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार और ट्रेंट बाउल्ट ने तीन विकेट लिए। जेम्स नीशम को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493