वेलेंटाइन्स डे पर जारी होगा सारा का पहला गाना

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सारा जेन डायस बहुत खुश नजर आ रही हैं, क्योंकि उनके लिए इस बार वेलेंटाइन्स डे कुछ खास है। उनका नया गाना ‘फोरगॉट टू बी विद मी’ शुक्रवार को जारी हो रहा है।

सारा ने बुधवार को यहां फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में रेड कॉर्पेट प्रस्तुति के दौरान संवाददाताओं को बताया, “मेरा पहला गाना 13 फरवरी को जारी हो रहा है। यह खास वेलेंटाइन्स डे के लिए है।”

उन्होंने कहा, “मैं अपना पहला गाना जारी होने का जश्न 14 फरवरी को मनाऊंगी।”

गीत के बोल सारा ने खुद ही लिखे हैं और धुन भी खुद ही बनाई है। गाने के वीडियो में अरुणोदय सिंह, सपना भवनानी और वीजे बानी भी शामिल हैं। वीडियो गुरुवार को एमटीवी इंडीज पर प्रसारित होगा।

ऐसी खबरें हैं कि सारा अपनी गायन प्रतिभा को सामने लाने में झिझक रही थीं और मंच पर नहीं आना चाहती थीं। उनके दोस्तों और शुभचिंतकों के बहुत आग्रह करने के बाद उन्होंने गाना जारी करने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493