वेल्स टीम में बेल शामिल नहीं

कार्डिफ, 10 मई (आईएएनएस)। वेल्स की फुटबाल टीम के कोच क्रिस कोलमैन ने प्री-यूरो 2016 अभ्यास शिविर के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है और इनमें गारेथ बेल शामिल नहीं हैं।

बेल 28 मई को चैम्पियंस लीग फाइनल में रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोलमैन ने सोमवार को खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की। वह 24 मई से 29 मई तक पुर्तगाल में होने वाले शिविर में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। 23 सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा 31 मई को होगी।

वेल्स पांच जून को स्टॉकहोम में स्वीडन के खिलाफ खेलेगा। यह फ्रांस में यूरोपियन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले का अंतिम मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा।

यूरोपियन टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालीफाई करने वाला क्लब वेल्स ग्रुप बी में स्लोवाकिया, इंग्लैंड और रूस के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493