सिडनी, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। महान आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का मानना है कि वेस्टइंडीज टीम को इस समय अपने दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की सख्त जरूरत है।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची कैरेबियाई टीम के खेल में लारा ही जान डाल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में हुए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 212 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
वार्न ने मंगलवार को कहा, “लारा इस समय आस्ट्रेलिया में ही हैं। वेस्टइंडीज को चाहिए कि वह उन्हें टीम के साथ जोड़ें और कुछ समय बिताएं।”
उल्लेखनीय है कि लारा इस समय आस्ट्रेलिया में ही हैं। वह पिछले सप्ताह हुए ‘फेस्टीवल ऑफ क्रिकेट टी-20’ में हिस्सा लेने आए हुए थे।
वार्न ने कहा, “मुझे लगता है कि दुनिया एक मजबूत वेस्टइंडीज टीम देखना चाहती है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जुनून के साथ भावुक क्रिकेट खेलते हैं। वह जुनूनी लोग हैं। इस नुकसान से वह खुद आहत हो रहे होंगे।”
श्रंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर होना है।
dharmpath.com dharmpath