वेस्टइंडीज क्रिकेट कोच पद से हटाए गए सिमंस

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस को चयन समिति की आलोचना करने के एक दिन बाद सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, त्रिनिदाद के रहने वाले सिमंस ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए चुनी गई एकदिवसीय टीम से कीरन पोलार्ड और ड्वायन ब्रावो को बाहर किए जाने के निर्णय पर चयन समिति की आलोचना करते हुए कहा था कि चयन समिति के निर्णय में बाहरी हस्तक्षेप होता है।

हालांकि वेस्टइंडीज की इस एकदिवसीय टीम की अब तक घोषणा नहीं की गई है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में इसी वर्ष हुए आईसीसी विश्व कप के ठीक बाद मार्च में सिमंस को कैरेबियाई टीम का कोच बनाया गया था।

सिमंस के मार्गदर्शन में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाएं भी खेलीं।

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए कैरेबियाई टीम सोमवार और मंगलवार को रवाना होने वाली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493