वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए गए गार्नर

बासेट्रे (सेंट कीट्स), 17 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर को भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।

वेस्टइंडीज बोर्ड ने कहा है कि गार्नर का कार्यकाल तीन साल का होगा।

इससे पहले भी गार्नर कैरेबियाई टीम के मैनेजर रह चुके हैं। साल 2009 से 2010 के बीच वह मैनेजर थे। इस दौरान एक टी-20 विश्व कप खेला गया था।

गार्नर ने वेस्टइंडीज के लिए 58 टेस्ट तथा 98 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह 1979 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई से नार्थ साउंड में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493