दुबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रोडी इस्टविक ने कहा है कि हाल ही में उनकी टी-20 टीम को जिस दौर से गुजरना पड़ा है उसका असर टीम के खिलाड़ियों पर जरूर पड़ेगा।
लेकिन उन्होंन साथ ही माना है कि उनके खिलाड़ी पेशेवर तरीके से इससे पार पा लेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में श्रृंखला से पहले दो बार टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान डैरेन सैमी को कप्तानी से हटा दिया गया था साथ ही उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई थी।
कर्टली एम्ब्रोस का स्थान लेने वाले इस्टविक ने गुरुवार को कहा, “हर बात की तरह इसका भी थोड़ा बहुत असर जरुर होगा, लेकिन वह पेशेवर खिलाड़ी हैं। वह जानते हैं कि यह खेल में होता रहता है, जहां आप कप्तान को, कोच को खो देते हैं। लेकिन आपको इससे आगे निकलना होता है और इसको पीछे छोड़ना होता है।”
सैमी के बाद कोच फिल सिमंस को भी दौरे की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही पद से हटा दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath