वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी ने इजरायली महिला की हत्या की

अस्पताल के प्रवक्ता ने पीड़ित की पहचान श्लोमित रेग्समैन (23) के रूप में की है, जो जॉर्डन घाटी के शाडमोत मेहोला की निवासी थीं।

पुलिस की प्रवक्ता लुबा समारी ने कहा कि रिग्समैन को सोमवार को बेत होरोन में किराने की एक दुकान के बाहर दो फिलिस्तीनियों ने चाकू घोंप दिया था।

सामरी ने कहा कि उन्हें चाकू घोंपने के बाद एक अन्य इजरायली महिला को मारने से पहले दोनों हमलावरों को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी, और दोनों की मौत हो गई।

सुरक्षा कैमरे से प्राप्त फूटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह दुकानदार एक कार्टन (कागज के डिब्बा) के सहारे हमलावरों को दुकान में घुसने से रोकने की कोशिश कर रहा है।

बीते रविवार से लेकर अब तक इजरायलियों को चाकू घोंपने की यह तीसरी घटना है।

फिलिस्तीनी मीडिया ने हमलावर की पहचान इब्राहिम अलान (22) के रूप में की है, जो उत्तरी जेरूसलम के बेत उर अल-ताहता के रूप में की है, जबकि दूसरे हमलावर का नाम हुसैन अबु गोश है, जो जेरूसलम के उत्तर में स्थित कालांदिया के शरणार्थी शिविर में रह रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493