वेस्ट ब्रोमविक के कोच नियुक्त हुए एलेन पार्ड्यू

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्ट ब्रोमविक एल्बियोन ने बुधवार को एलेन पार्ड्यू को अपने मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।

क्लब ने एक बयान में कहा, “एलेन ने क्लब के साथ ढाई साल का करार स्वीकार कर लिया है। इससे पहले एलेन क्रिस्टल पैलेस, वेस्ट हाम और न्यूकासल के कोच रह चुके हैं।”

एलेन (56) को 2012 में ईपीएल और एलमए के साल के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वह बुधवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र के लिए मैदान पर उतरे थे।

उन्होंने कहा, “इस तुरंत हुए बदलाव के साथ हमें वो परिणाम मिलेंगे, जिनकी हमें जरूरत है और इससे हम लीग सूची में स्वयं को आगे बढ़ा पाएंगे। हालांकि, मैं इससे वाकिफ हूं कि मैं एक बड़े स्तर के क्लब के साथ जुड़ रहा है।”

कोच ने कहा कि उनके लिए प्रीमियर लीग में उच्च स्तर हासिल करने के लक्ष्य के साथ क्लब में शामिल होना एक अच्छा अवसर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493