वेस्ट ब्रोम के प्रमुख को निष्कासित किया

लंदन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्ट ब्रोमविक एल्बियोन ने अपने चेयरमैन जॉन विलियम्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन गुडमैन को निष्कासित किया है।

इस सीजन में क्लब के खराब परिणामों को देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।

वर्तमान में इंग्लिश प्रीमियर लीग सीजन में वेस्ट ब्रोमविक क्लब सबसे नीचे स्थित है।

एक बयान में क्लब ने कहा, “चेयरमैन जॉन विलियम्स और मुख्य कार्यकारी मार्टिन को निष्कासन का नोटिस दे दिया गया है और तुरंत प्रभाव के साथ छुट्टी पर भी भेज दिया गया है।”

इस बदलाव के बाद मार्क जेंकिंस को फुटबाल क्लब के मुख्य कार्यकार अधिकारी के पद पर एक बार फिर नियुक्त किया गया है।

क्लब के प्रवक्ता ने कहा, “हम जॉन और मार्टिन को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493