लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्ट हाम युनाइटेड ने इंग्लैंड के गोलकीपर जोए हार्ट के साथ करार की घोषणा की है।
वेस्ट हाम ने हार्ट को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अपने साथी क्लब मैनचेस्टर सिटी से एक साल के ऋण करार पर अपनी टीम में शामिल किया है।
एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले ग्रीष्मकालीन सत्र में नए मुख्य कोच के तौर पर पेप गार्डियोला के आने से पहले सिटी क्लब में हार्ट प्रथम टीम में शामिल रहते थे।
मुख्य कोच के तौर पर नियुक्ति के बाद गार्डियोला ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें 30 वर्षीय खिलाडी हार्ट की जरूरत नहीं है।
हार्ट के साथ सिटी क्लब ने दो ईपीएल खिताब जीते। उन्होंने पिछला सत्र ऋण करार में तोरिनो में बिताया।
‘वेस्ट हाम टीवी’ को दिए एक बयान में हार्ट ने कहा, “मेरे लिए फुटबाल खेलना और अपने सामने आने वाले विकल्पों को हाथ में लेना जरूरी है। वेस्ट हाम जैसे बड़े क्लब के साथ प्रीमियर लीग में खेलने का मुझे इंतजार है।”
हार्ट 2006 में सिटी क्लब में शामिल हुए थे। वह चार अगस्त को एक दोस्ताना मैच में इस क्लब के साथ खेलते नजर आ सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath