लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्ट हैम युनाइटेड ने सोमवार को नार्वे के मिडफील्डर हावर्ड नॉर्डवीट के साथ करार की घोषणा की।
क्लब ने अपने बयान में कहा कि यह करार पांच साल का है। क्लब के मुताबिक नॉर्डवीट एक जुलाई को फ्री-एजेंट के तौर पर उसके साथ जुड़ेंगे।
नॉर्डवीट अब तक जर्मन क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाद के लिए खेल रहे थे। उनका करार 30 जून को समाप्त हो रहा है।
इससे पहले नॉर्डवीट ईपीएल में आर्सेनल के लिए खेल रहे थे। अब वह एक बार फिर छह साल बाद लंदन लौटेंगे।
अपने देश के लिए नॉर्डवीट ने 2011 में पदार्पण के बाद से 28 मैचों में दो गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath